मानसून की विदाई से पहले बंगाल की खाड़ी का अवदाब मध्य प्रदेश में बारिश बढ़ाएगा। 25-26 सितंबर को पूर्वी हिस्से में असर ज्यादा रहेगा।
प्रदेश में अब तक 34.3 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 2.4 इंच कम है।
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से प्रदेश में अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का असर ज्यादा रहने का अनुमान है। गुरुवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
इनमें छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा शामिल हैं। अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में और प्रभावी हो सकता है। इसके असर से पूर्वी हिस्से के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों में भी बदला रहेगा मौसम
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने की संभावना है।
