एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव

प्रदेश में अब भी सामान्य से 6% कम बारिश

एमपी में अगले तीन दिन तेज बारिश पर ब्रेक रहेगा। 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद 12 सितंबर से बारिश का दौर फिर तेज हो सकता है।

छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 6% कम बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश में फिलहाल तेज बारिश का दौर थम गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी या अति भारी बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 सितंबर तक अधिकांश इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

स्थानीय स्तर पर नमी और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो कुछ जिलों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

11 सितंबर को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं। इसके असर से 12 सितंबर से मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं।

 

12 सितंबर से चार जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 सितंबर को छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में भारी बारिश हो सकती है।

नए मौसमी तंत्र के आगे बढ़ने के साथ प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

 

धूप के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छंट गए और धूप खिली। भोपाल सहित कई जिलों में दिनभर धूप रही।

वहीं श्योपुर, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन और बड़वानी में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहे।