एमपी में 2-3 दिन में आएगा मानसून; अभी प्री मानसून करा रहा आंधी-बारिश

मध्यप्रदेश में मानसून अब 2-3 दिन में एंटर हो सकता है। कई दिन से ठहरा मानसून अब आगे बढ़ गया है। रफ्तार ज्यादा रही, तो जल्द भी आ सकता है। गुरुवार को मानसून छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा।

अभी प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। भोपाल, उज्जैन और रायसेन में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इंदौर में बादल और तेज हवा चल रही है।

 

आएगा मानसून

IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, ‘प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से मानसून प्रदेश में एंटर होगा।

इनमें बालाघाट, बुरहानपुर, पांढुर्णा-बैतूल समेत दक्षिणी जिले शामिल हैं।’

गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून में एक्टिविटी देखने को मिली। यह 10 जून से एक जगह ठहरा था।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ब्रांच के एक्टिव नहीं होने से ऐसा हो रहा था।

इस कारण मध्यप्रदेश में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है, जबकि मानसून के आने की सामान्य तारीख 15 जून है।

 

मानसून से पहले आंधी, बारिश, गरज-चमक

डॉ. सुरेंद्रन ने बताया, ‘वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में तेज आंधी, बारिश हो रही है।

अगले कुछ दिन तक ऐसा ही दौर रहेगा। शुक्रवार को जबलपुर, विदिशा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी में तेज आंधी चलेगी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

अन्य जिलों में भी गरज-चमक और आंधी चलेगी।

 

मानसून आने के बाद किसानों को यह सलाह

  • मानसून के आने के बाद जून के आखिरी या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक का समय बोवनी के लिए उपयुक्त है। जब 4 इंच बारिश हो जाए तो किसान बोवनी कर सकते हैं।
  • पर्याप्त बारिश होने या फिर सिंचाई की सुविधा होने पर 23 जून के बाद धान की नर्सरी के लिए किसान खेत तैयार कर लें।
  • कपास या सोयाबीन की बोवनी मानसून आने के पश्‍चात भूमि में पर्याप्‍त नमी होने पर ही करें।
  • अरहर की बुवाई के लिए खेत की तैयारी करें। जिन किसानों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो, वे हरी खाद के लिए मक्का या ढैंचा की बोवनी करें।

 

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

आज MP में ऐसा रहेगा मौसम

आंधी बारिश ऑरेंज अलर्ट

जबलपुर, विदिशा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी में तेज आंधी चलेगी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट है।

आंधी और गरज-आंधी का यलो अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया में गरज- चमक और आंधी का यलो अलर्ट है।

 

22 जून को बारिश का सिस्टम

आंधी-बारिश ऑरेंज अलर्ट

नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भिंड, दतिया में मौसम साफ रहेगा। इसलिए यहां अलर्ट नहीं है।

आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत बाकी जिलों में आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट है।

 

23 जून को ऐसा रहेगा मौसम

आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुरकलां, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, विदिशा, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, श्योपुरकलां, दतिया में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है।

Leave a Comment