इंदौर छावनी कृषि उपज मंडी में नए सोयाबीन का श्रीगणेश, 8484 रुपए क्विंटल बिका

छावनी किसानी कृषि उपज मंडी में ग्राम तिल्लोर खुर्द से 12 बोरी नए सोयाबीन का श्रीगणेश हुआ, जो महुर्त में विनय ट्रेडर्स ने 8484 रुपए क्विंटल में खरीदा।

सोयाबीन की क्वालिटी सूखी व बेहतर रही। मध्य प्रदेश और देश की प्रमुख मंडियों में नए सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश समेत कई प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों की मंडियों में नई फसल पहुंचने लगी है।

नई आवक के शुरुआती संकेत और प्लांटों की मांग के बीच सोयाबीन के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

देश की मंडियों में कुल सोयाबीन की 65 हजार बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 40 हजार, महाराष्ट्र में 15 हजार, राजस्थान में 5 हजार व अन्य राज्यों में 5 हजार बोरी सोयाबीन आई।

तेल-तिलहनों की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1720 से 1750, मुंबई मूंगफली तेल 1750, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1445 से 1450, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1385 से 1390, मुंबई सोया रिफाइंड 1490, मुंबई पाम तेल 1500, इंदौर पाम 1565, राजकोट तेलिया 2700, गुजरात लूज 1725, कपास्या तेल इंदौर 1580 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 8000 से 8200, रायडा 7200 से 7400, सोयाबीन 4500 से 6000, नई 8484 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 47000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : एवी उज्जैन 5950, धीरेन्द्र प्लांट नीमच 6050, धानुका सोया नीमच 6000, मित्तल प्लांट देवास 5950, खंडवा ऑइल खंडवा 5950, सांवरिया प्लांट इटारसी 5900, पतंजलि प्लांट मांगलिया 6000, प्रकाश पीथमपुर 5950 रुपए।

कपास्या खली (60 किलो भरती)

बिना टेक्स भाव – इंदौर 2600, देवास 2600, उज्जैन 2600, खंडवा 2575, बुरहानपुर 2575, अकोला 3350 रुपए।

इंदौर चावल भाव बासमती (921)

13000 से 14000, तिबार 11000 से 12000, दुबार 10000 से 11000, मिनी दुबार 8500 से 9000, बासमती सेला 8500 से 10500, मोगरा 5500 से 7500, दुबराज 5500 से 6000, कालीमूंछ डिनरकिंग 10000, राजभोग 7500, परमल 3400 से 3500, हंसा सेला 3500 से 3700, हंसा सफेद 3000 से 3200, पोहा 4800 से 5500 रुपए।