इस सब्जी की खेती से 100% लखपति बनने की गारंटी, बरसात में इस विधि से करें खेती

लाखों की लगेगी लॉटरी

जिससे कम समय, निवेश और स्थान में होगी बंपर कमाई।

किसान भाइयों आज हम एक ऐसी सब्जी की खेती की बात करने जा रहे हैं जिससे आप दो महीने के भीतर में मालामाल हो सकते हैं। यहां पर आपको ज्यादा जमीन की भी आवश्यकता नहीं है।

ना ही बहुत ज्यादा निवेश करना है। खेती करने का तरीका भी आसान है, तो चलिए जानते हैं किस सब्जी की खेती की हम बात कर रहे हैं, निवेश कितना करना पड़ेगा, और कमाई कितनी होगी।

 

लौकी की खेती में है फायदा ही फायदा

दरअसल, हम लौकी की खेती की बात कर रहे हैं। किसान लौकी की बढ़िया वैरायटी की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। लौकी की खेती करके किसान शैलेश यादव जो कि बाराबंकी के रहने वाले हैं अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं।

जिसकी वजह से आज हम आपके साथ यह जानकारी साझा कर रहे हैं। किसान बताते हैं कि वह साल में तीन बार लौकी की खेती कर लेते हैं। जिसमें समय भी ज्यादा नहीं लगता और खर्च भी कम आता है।

जिसमें वह गोल और लंबी दोनों तरह की लौकी की खेती करते हैं। इससे उन्हें लाखों की कमाई होती है। जिसमें किसान ने बताया कि लौकी की खेती वह जीवाश्म युक्त हल्की दोमट मिट्टी में करते हैं।

यह मिट्टी इसकी खेती के लिए बढ़िया मानी जाती है। लेकिन लौकी की खेती किस विभिन्न प्रकार की मिट्टी में भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं लौकी की खेती वह किस विधि से करते हैं।

 

बरसात में इस विधि से करें लौकी की खेती

लौकी की खेती करने के कई तरीके हैं। लेकिन मचान विधि में किसानों को ज्यादा फायदा हो रहा है। वही बरसात में मचान विधि और ज्यादा बेहतरीन साबित होती है।

क्योंकि इससे बेल के सड़न, गलन आदि की समस्या नहीं आती और फल में भी किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता।

फल जमीन से बहुत ज्यादा ऊपर रहते हैं जिससे किसी तरह के रोग आदि का खतरा भी नहीं होता है और इसमें लागत भी बहुत ज्यादा नहीं आती है।

हार्वेस्टिंग करना भी आसान होता है। चलिए हम आपको बताते हैं की लौकी की खेती में कितना निवेश करने पर वह कितनी कमाई कर रहे हैं और कितने बीघे में उन्होंने खेती कर रखी है।

 

लौकी की खेती में लागत और मुनाफा

लौकी की खेती में मुनाफा ही मुनाफा है। लौकी हरी सब्जी के रूप में किसान बेचते है और बीज भी बेच देते है। जिसमें किसान बताते हैं कि वह करीब दो बीघा में लौकी की खेती कर रहे हैं।

जिसमें निवेश से कई गुना ज्यादा कमाई हो रही है तो बता दे कि खर्चा 10 से ₹15000 एक बीघे में आता है।

वही कमाई की बात करें तो मात्र हरी लौकियों से ₹200000 तक इससे कमाई हो रही है। इस तरह किसानों को लौकी की खेती में फायदा है। लेकिन उन्नत किस्म की लौकी की बुवाई करें।

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।