8 लाख किसान कर रहे उपयोग
तकनीक से जुड़े किसान : ऐप की मदद से 8.35 लाख क्विंटल अनाज बिका
मध्यप्रदेश के किसान अपनी मर्जी के भाव पर अपने खेत खलिहान से ही सीधे फसल बेच सकते हैं। यह संभव हुआ है मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के फार्मगेट ऐप से।
इस ऐप को अगस्त 2022 में तैयार किया गया था। अब तक प्रदेश के 8 लाख से ज्यादा किसान इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी कृषि उपज बेच रहे हैं।
एमपी फार्म गेट ऐप एक एड्रायड बेस्ट एप्लीकेशन है जिसे किसान अपने मोबाइल पर निःशुल्क डाउनलोड कर अपनी कृषि उपज मंडी में लाकर विक्रय करने के साथ-साथ अपने स्थल से ही उपज अपनी मर्जी के भाव पर बेच सकते हैं। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।
तेजी से बढ़ी किसानों की संख्या, मिला लाभ
मंडी बोर्ड के सहायक संचालक योगेश नागले ने बताया कि फार्मगेट अपनाने वाले किसानों की संख्या राज्य में तेजी से बढ़ रही है।
बीते करीब तीन साल में 8 लाख से ज्यादा किसानों ने इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर 8 करोड़ 35 लाख क्विंटल अनाज का विक्रय किया है।
इसकी कीमत 20,488 करोड़ रुपए है। इस ऐप से किसानों ने गेहूं, सोयाबीन, धान, मक्का और सरसों का ज्यादा विक्रय किया है।
इन कृषि यंत्रो को अनुदान पर लेने हेतु किसान जल्द से करें आवेदन