मूंग की मॉडल दरें बढ़ाकर की जाएगी 7500 रुपए प्रति क्विंटल

किसानों को मूंग के मिलेंगे उचित भाव

मंगलवार 10 जून के दिन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर खरीद को लेकर भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

किसानों को उनकी उपज के उचित मूल्य मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि की MSP पर की जाती है।

लेकिन इस साल मध्य प्रदेश में जायद सीजन में लगाई जाने वाली मूंग और उड़द की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। इसके लिए अभी तक किसानों के पंजीयन भी शुरू नहीं हुए हैं।

जिसको लेकर भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार 10 जून के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी।

प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और प्रोत्साहित किया जाएगा।

मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

मूंग की मॉडल दरें की जाएगी 7500 रुपए प्रति क्विंटल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जायेगी।

किसान उत्पादक संगठन (FPO) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

हमारा प्रयास यह है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरे बढ़कर लगभग 7500 रूपये प्रति क्विंटल हो जाये।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लायसेंस भी दिये जाएँगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कपास उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

गौ-शाला संचालित करने के लिए 20 रुपए से बढ़ाकर प्रति गाय 40 रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान, फसल चक्र अपना कर उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

Ladli Behna Yojana: खाते में नहीं आई 24वीं किस्त? तो तुरंत करें ये जरूरी काम