अनाज को लंबे समय तक इस तरह रखें ताजा और कीट मुक्त

अक्सर किसान और गृहस्थ अनाज को भंडारण के दौरान कीटों और फफूंद से होने वाले नुकसान से परेशान रहते हैं। लेकिन, थोड़ी सी सावधानी से अनाज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके लिए रासायनिक और जैविक, दोनों तरह के उपाय उपलब्ध हैं।

मैलाथियान घोल : पुराने बोरे इस्तेमाल करने से पहले उन्हें मैलाथियान 50% के घोल में डुबोकर साफ कर सकते हैं।

फ्यूमिगेशन : प्रति टन अनाज के लिए 3 ग्राम की एल्यूमीनियम फास्फाइड की गोली का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया को हमेशा किसी वायुरोधी गोदाम या कक्ष में और पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। दस्ताने पहनें। सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्राकृतिक उपाय : नीम की सूखी पत्तियां या नीम के बीज का पाउडर अनाज में मिलाकर रखने से कीटों का प्रकोप नहीं होता है। नए अनाज को भरने से पहले, बोरियों को 20-25 मिनट तक खौलते पानी में डाल दें। फिर धूप में सुखा लें। इससे बोरों के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। अनाज रखने से पहले गोदाम-कमरे की सफाई करें। सभी दरारों को भर दें। अनाज के बोरों को जमीन पर नहीं रखें।

ये भी जरूरी : अनाज को बोरियों में भरने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करें। यह सुनिश्चित करें कि अनाज में नमी का स्तर 10-12 फीसदी से कम हो, क्योंकि ज्यादा नमी से फफूंद और कीट पनपते हैं।