हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इंदौर में G-20 के प्रतिनिधियों का कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया स्वागत

तीन दिवसीय बैठक

 

कृषि क्षेत्र को लेकर तीन दिवसीय मंथन से किसानों के लिए अमृत निकलेगा: कमल पटेल

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इंदौर में जी-20 की कृषि क्षेत्र की उन्नति और भविष्य की संभावनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तीन दिवसीय बैठक के मंथन से अमृत निकलेगा ऐसा मेरा मानना है।

मैं जी-20 की बैठक में आए सभी प्रतिनिधियों का मैं कृषि प्रधान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साढ़े आठ करोड़ जनता के साथ किसानों की ओर से स्वागत करता हूं।

 

कृषि मंत्री पटेल ने जारी किया संदेश

कृषि मंत्री पटेल ने जारी संदेश में कहा है कि कृषि प्रधान राज्य मध्यप्रदेश ने 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त किया है।

हरियाणा, पंजाब को पीछे छोड़कर मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में आगे आ रहा है। लगातार 20% कृषि विकास दर प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि इस बैठक से किसानों कि आय दोगुना करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा को आत्म बल मिलेगा।साथ ही किसान अपनी फसल एमएसपी पर बेचते थे।

वे अब एमआरपी पर बेचेंगे ऐसा मेरा मानना है। देश का किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्धशाली और आत्मनिर्भर होगा।

 

इंदौर में आज से शुरू

गौरतलब है कि इंदौर में आज से 15 फरवरी तक जी20 कृषि समूह का आयोजन किया जा रहा है।

ऐसे में कई सारे विदेशी मेहमान इंदौर आए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, जी20 समिट की अध्यक्षता भारत कर रहा है।

ऐसे में 19 देश और यूरोपियन यूनियन सदस्य इसमें शामिल होने वाले हैं।

भारत 30 नवंबर 2023 तक इसकी अध्यक्षता कर सकता है।ऐसे में इस दौरान करीब 55 स्थानों पर जी-20 की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

सबसे पहले इसकी शुरुआत भोपाल शहर से की गई।

यह भी पढ़े : अब हर किसान के पास होगा खुद का कृषि ड्रोन

 

यह भी पढ़े : नैनो यूरिया के साथ किसान की एक सेल्फी दिला सकती है 2,500 रुपये

 

शेयर करें