रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा

सरकार ने किसानों को दिवाली गिफ्ट न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP में वृद्धि करके दिया है।

केंद्र सरकार ने बुधवार 16 अक्टूबर 2024 के दिन विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी मुख्य रबी फसलों के समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा कर दी है।

सरकार ने इस वर्ष सबसे अधिक वृद्धि रेपसीड/सरसों और मसूर के लिए की है ताकि किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

 

समर्थन मूल्य MSP 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति 2025-26 के लिए सभी अधिदेशित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।

 

क्या है MSP या मिनिमम सपोर्ट प्राइस?

न्यूनतम समर्थन मूल्य वो गारंटीड मूल्य है, जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हों।

इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

सरकार हर फसल सीजन से पहले कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइसेस (CACP) की सिफारिश पर MSP तय करती है।

यदि किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब MSP उनके लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइज का काम करती है।

यह एक तरह से कीमतें गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह काम करती है।

 

MSP में 23 फसलें शामिल होती हैं

  • 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
  • 5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
  • 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)
  • 4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)

यह भी पढ़ें : मिट्टी परीक्षण के लिए सरकार देगी प्रयोगशाला, करें आवेदन

 

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 2025 के लिए क्या है?

सरकार ने रबी की फसलों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) में बढ़ोतरी की - insamachar

यह भी पढ़ें : MP : एमपी के किसानों को 12000 रुपए मिल रहे, जानें पात्रता

Leave a Comment