अपने गांव की लाभार्थी लिस्ट अभी चेक करें, वरना रुक सकता है किस्त का पैसा

PM Kisan 22वीं किस्त से पहले जरूरी काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का किसानों को इंतजार है, लेकिन उनका यह इंतजार बेहद जल्द ही खत्म हो सकता है, तो जल्द ही अपना नाम गांव की लिस्ट में चेक कर लें. वरना अटक सकती है आपकी किस्त.

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का 9 करोड़ से ज्यादा किसान इंतजार कर रहे हैं और यह गुड न्यूज जल्द ही किसानों को मिलने वाली है, क्योंकि अभी तक बजट 2026 की वजह से पीएम किसान योजना की किस्त में रुकावट आ रही थीं, लेकिन अब यह रुकावट खत्म.

अब सभी की नजरें योजना की 22वीं किस्त पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि बहुत जल्द किसानों के खातों में एक बार फिर ₹2000 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है.

हालांकि, इससे पहले किसानों को एक जरूरी काम जरूर कर लेना चाहिए अपने गांव की लाभार्थी लिस्ट में नाम चेक करना.

 

9 करोड़ किसानों को मिल सकती है खुशखबरी

पीएम किसान योजना के तहत देशभर में 9 करोड़ से ज्यादा किसान पंजीकृत हैं. योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन बराबर किस्तों में कुल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है.

पिछली यानी 21वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से ट्रांसफर की थी. इस बार भी ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसानों को खुशखबरी किसी बड़े कार्यक्रम के जरिए दी जा सकती है.

इसके अलावा, 21वीं किस्त से पहले सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 30 लाख से ज्यादा अपात्र लाभार्थियों के नाम लिस्ट से हटा दिए थे.

ऐसे में 22वीं किस्त से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नाम अभी भी गांव की लिस्ट में है या नहीं.

 

क्यों हटाए गए लाखों किसानों के नाम?

  • अगर एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ उठा रहें हो तब भी लिस्ट से नाम कट सकता है.
  • कुछ केस में पाया गया की नाबालिग बच्चों के नाम पर भी किस्त जा रही थी.
  • वहीं, ऐसे किसान भी थे, जिन्होंने ने ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई थी.
  • कई मामलों में फार्मर रजिस्ट्री अपडेट नहीं थी, जिस कारण बड़ी संख्या में किसानों के लिस्ट से नाम काटे गए.

 

गांव की लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें?
  1. सबसे पहले किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें.
  3. अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  4. सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करें.
  5. आपके गांव के सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी.

 

कब आ सकती है 22वीं किस्त?

सरकार ने बजट 2026 भी पेश कर दिया है और किसानों की नजर है कि कब सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगी, जिसको लेकर सरकार की ओर से कोई अधिकारिक तारिख की कोई घोषणा नहीं की गई है.

किसान भाइयों ने पहले यह आस लगाई हुई थीं की सरकार बजट से पहले ही किस्त जारी कर सकती है, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि किसानों को फरवरी के आखिरी हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है.

बता दें कि जैसे ही सरकार की ओर से आधिकारिक ऐलान होगा, किसानों के खातों में ₹2000 सीधे डीबीटी के जरिए भेज दिए जाएंगे.