Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

MP Weather : छाए रहेंगे बादल, 5 संभागों में बारिश-तेज हवा

Posted on April 19, 2023April 19, 2023

आज बुधवार को भोपाल, धार, रायसेन, विदिशा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगर-मालवा समेत अन्य शहरों में चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है।

30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

 

21 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा  बना हुआ है, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।

अलग अलग वेदर सिस्टम के चलते मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और आंधी देखने को मिली।

वही आज बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम के बिगड़ने का अनुमान है।

 20 और 21 अप्रैल को भी हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हो सकता है।

25 अप्रैल के बाद लू की भी दस्तक हो सकती है।

 

आज एक दर्जन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें 19 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी।

इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

आज बुधवार को भोपाल, धार, रायसेन, विदिशा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगर-मालवा समेत अन्य शहरों में चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है।

30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

वही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम में आंशिक बदलाव होगा और हल्के बादल भी छा सकते हैं।

20 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

 

5 संभागों में तेज हवा के साथ बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं तेज हवाएं चलने के साथ वर्षा हो सकती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है और तेज हवा भी चल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 अप्रैल को खत्म हो जाएगा, उसके बाद तेज गति से तापमान में बढोतरी होगी।

इधर, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा है इसके असर से अगले 72 घंटे तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

 

एक साथ कई सिस्टम एक्टिव

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग की मानें वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है।

एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है।

दक्षिण–पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

इन मौसम प्रणालियों के अलावा ऊंचाई के स्तर पर उत्तर–पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी भी मिल रही है और बादल छा रहे है और बारिश हो रही है।

 

इन जिलों में 21 अप्रैल तक बारिश-आंधी
  1. बुधवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, गुना, अशोकनगर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर और छतरपुर।
  2. गुरूवार को भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट।
  3. शुक्रवार को राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला।

यह भी पढ़े : गर्मी में लगाई गई मूंग एवं उड़द भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी सरकार

 

यह भी पढ़े : इस योजना के तहत पशुपालन लोन के साथ ही सरकार दे रही है ब्याज अनुदान

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023
  • गुलाबी लहसुन है वरदान, खासियत और फायदे ऐसे की जानकर हैरान रह जाएंगे
  • PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी
  • 20 जिलों में बारिश-ओले के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही हर महीने दिए जाएँगे 10 हजार रुपए
  • अब नीली हल्दी की खेती से किसानों को हो रहा बंपर मुनाफा
  • सफेद बैंगन की खेती कुछ ही महीनों में कर देगी मालामाल
  • जून-जुलाई में इन फलों की करें खेती
  • किसानों को मिलता है सीधे 3 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan