हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

आज मुख्यमंत्री किसानों को ऑनलाइन भेजेंगे बीमा राशि के 2990 करोड़

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज एक मई को दोपहर 3 बजे किसानों को कुल 2990 करोड़ फसल बीमा राशि का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। इससे प्रदेश के 14 लाख 93 हजार 171 किसान लाभान्वित होंगे।

किसानों को खरीफ-रबी की बीमा राशि मिलेगी

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि 8 लाख 33 हजार 171 किसानों को खरीफ फसल की बीमा राशि के रूप में एक हजार 930 करोड़ रुपये प्रदान किये जा रहे हैं। इसी प्रकार, 14 लाख 93 हजार 171 किसानों को रबी फसल की बीमा राशि के रूप में एक हजार 60 करोड़ का भुगतान किया जायेगा।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरकार बनते ही फसल बीमा की 2200 करोड़ रुपये की राशि का बीमा कम्पनियों को प्रीमियम का भुगतान कर दिया था। इसके परिणाम स्वरूप ही किसानों को फसल बीमा की राशि प्रदाय की जा रही है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित फसलें

खरीफ फसलों के अंतर्गत

  • सोयाबीन
  • मक्का
  • धान
  • तुअर
  • बाजरा
  • ज्वार
  • कोदो
  • तिल
  • मूँगफली
  • कपास
  • मूँग
  • उड़द

रबी फसलों के अंतर्गत

  • गेहूँ
  • चना
  • सरसों
  • अलसी
  • मसूर

 

शेयर करे