किसानों को कम कीमतों पर मिलेगा उर्वरक और उन्नत बीज

किसान साथियों जैसा कि आप सभी को ज्ञात है की कृषि एक ऐसा क्षेत्र है जिसने हमारी सभी दैनिक जीवन की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

साथ ही भारतीय समाज के लिए कृषि न केवल एक आर्थिक गतिविधि है, बल्कि यह एक समाज की आत्मा और संस्कृति का प्रतीक भी है।

कृषि क्षेत्र के विकास में सरकार की नीतियों और योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

हाल ही में, भारतीय सरकार ने कृषि मंत्रालय द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की है जिसके अनुसार किसानों को सस्ती कीमतों पर उर्वरक और उन्नत बीज प्रदान किए जाएंगे।

 

कृषि मंत्री की नई पहल

कृषि मंत्री की नई पहल के मुख्य उद्देश्य के तहत किसानो को उर्वरक और उन्नत बीज मिलते रहेगें और यह पहल कृषि क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगी।

किसान भाइयों 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिला है।

मोदी सरकार की कृषि के लिए 6 प्रमुख प्राथमिकताएं निम्न रही है-

  • कृषि उत्पादन को बढ़ाना।
  • लागत को कम करना।
  • उत्पाद का किसानो को अच्छा दाम दिलाना।
  • प्राकृतिक आपदा आने पर राहत राशि प्रदान करना।
  • कृषि विविधीकरण और एवं मूल्यवर्द्धन तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना।

इन सभी सुविधाओं को किसानो तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बताया गया की 2013-14 में कृषि के लिए बजटीय आवंटन 27,663 करोड़ रूपये था जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,32,470 करोड़ रूपये हो गया है।

यदि इस बजट में उर्वरक सब्सिडी और कृषि क्षेत्र की अन्य योजनाओं को शामिल कर दिया जाए तो यह राशि बढ़कर 1,75,444.55 करोड़ रूपये हो जाएगी।

 

जल्द आएंगे नए किस्म के उन्नत बीज

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत बीज तैयार किया जा रहे है। उन्नत किस्म के 109 नए बीज जारी किये जायेगें।

सरकार द्वारा किये जा रहे इन अथक प्रयासों से 2023-24 में कृषि उत्पादन बढ़कर 32.9 करोड़ टन हो गया है। साथ ही देश में तिलहन और दलहन का उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है।

किसान भाई जितना दलहन का उत्पादन करेगें उसे वे पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं ताकि सरकार फसल को MSP पर खरीद सके।

 

किसानो को मिलता रहेगा सस्ता उर्वरक

कृषि मंत्री ने बताया कि यूरिया का बोरा सरकार किसानो को मात्र 266 रूपये में देती है।

साथ ही किसानो को मिलने वाला 50 किलो का डीएपी बोरे की कीमतो को भी सरकार ने बढ़ाया नहीं है।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि उन्हें सस्ती कीमतों पर उर्वरक मिलता रहेगा।

 

कृषि मंत्री की नई पहल का महत्व

कृषि मंत्री की इस नई पहल का महत्व व्यापक है। यह पहल न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि लाने के लिए है, बल्कि यह भारतीय किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाने के लिए है।

सस्ती कीमतों पर उर्वरक और उन्नत बीज प्रदान करने से, किसानों की खर्च राशि कम होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे उनकी जीवनशैली में सुधार आएगा और वे कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन कर सकेंगे।

इस प्रकार, कृषि मंत्री की नई पहल एक अहम कदम है जो भारतीय किसानों के लिए एक नई उम्मीद की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पहल के माध्यम से उर्वरक और उन्नत बीज की सस्ती व्यवस्था कर कृषि क्षेत्र में सुधार करने की कोशिश की गई है, जिससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो, बल्कि उनके जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार हो।

यह पहल भारतीय समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि सरकार किसानों के हित में कदम उठा रही है और कृषि क्षेत्र को सुधारने के लिए समर्थ है।

इस नई पहल के फलस्वरूप, हम सभी को एक सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी कृषि समाज की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment