Skip to content
ekisan
  • Home
  • Latest News
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Weather News
  • Join Community
    • ekisan app
    • Instagram
    • Youtube
    • Join Facebook Group
    • Join Whatsapp Group

बढ़ सकती है किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट

January 31, 2021 by ekisan

 

किसानों को मिलेगा तोहफा

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद के पटल पर आम बजट पेश करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में इस बार किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

1 फरवरी को पेश हो बजट

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद के पटल पर आम बजट (Budget 2021) पेश करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में इस बार किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन के विरोध का मुद्दों इस दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा सकती है। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को बेहद कम ब्याज पर कर्ज उपलब्ध हो जाता है।

 

किसान के लिए क्यों खास है किसान क्रेडिट कार्ड

किसानों के खेती से जुड़े कार्य के लिए नकदी राशि की जरूरत पड़ती है और नकदी की कमी होने पर वह सूदखोरों और साहूकारों के चक्कर लगाकर उनके चंगुल में फंस जाता है।

ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों को साहूकारों से बचाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी।

इस योजना के तहत फिलहाल किसान को बाजार से कम रेट पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। किसान को मात्र 7 फीसदी की दर से ऋण पर ब्याज लगता है।

 

यह भी पढ़े : इस बार गेंहू से पहले शुरू हो जाएगी चने की खरीद

 

लेकिन इसमें किसान क्रेडिट कार्ड में एक फायदा यह भी है कि यदि किसान अपने द्वारा लिए गए लोन को एक साल के भीतर जमा कर देता है तो फिर सिर्फ 4 फीसदी ही ब्याज देना होता है।

फिलहाल किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख रुपए तक का ही लोन से सकता है। लेकिन अब संभावना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में किसानों के लिए इसकी सीमा बढ़ा दें।

 

किसान क्रेडिट कार्ड की खासियत

  • किसान क्रेडिट कार्ड खाते में ऋण पर बचत बैंक की दर पर ब्याज दिया जाता है।
  • कार्ड धारकों के लिए मुफ्त एटीएम दिया जाता है।
  • एसबीआई किसान कार्ड नाम से डेबिड/एटीएम कार्ड उपलब्ध कराता है।
  • 3 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए 2 फीसदी प्रति वर्ष की दर से ब्याज में छूट मिलती है।
  • समय से पहले कर्ज चुकाने पर किसान को फायदा मिलता है। 3 फीसदी प्रति वर्ष की दर से अतिरिक्त ब्याज छूट मिलती है।
  • केसीसी के ऋण पर फसल बीमा का कवरेज भी मिलता है।
  • ऋण की मात्रा कृषि लागत, फसल के बाद के खर्च और जमीन की लागत के आधार निर्धारित की जाती है।

 

क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के लाभ

  • देश के सभी किसान किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • PM किसान सम्मान निधि योजना से सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • किसान क्रेडिट कार्ड से 1.60 लाख रुपए का लोन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ देश के 14 करोड़ किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़े : फसल का फोटो व्हाट्सअप पर भेज, बीमारी का निदान करवायें – मंत्री श्री पटेल

 

source : naidunia

 

शेयर करे 
Categories News
कान्ट्रैक्ट फार्मिंग से बीहड़ में भी किसान की आय हुई दोगुनी
गगन छूने की तमन्ना रखने वाले किसान गजानन

Latest News

PM kisan की 22वीं किस्त : किन किसानों के अटक सकते हैं पैसे?

January 23, 2026

Urea Subsidy को लेकर बढ़ी सरकार की टेंशन

January 23, 2026

गेहूं का दुश्मन है ये खरपतवार, ऐसे करें नियंत्रण और सिंचाई

January 23, 2026

अभी भी है मौका, इस चारे का बनाएं साइलेज

January 23, 2026

गाय-भैंस की देखभाल से जुड़े ये तीन काम किए तो नहीं फैलेंगी बीमारियां

January 23, 2026

लेटेस्ट मंडी भाव

indore mandi bhav

Indore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव

neemuch mandi bhav

Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव

Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव

Jaora Mandi Bhav जावरा मंडी भाव

Dhamnod Mandi Bhav

Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव

vidisha mandi bhav

Vidisha Mandi Bhav विदिशा मंडी भाव

Ashta Mandi Bhav आष्टा मंडी भाव

Sehore Mandi Bhav सीहोर मंडी भाव

Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव

डिस्क्लेमर: वेबसाइट ekisan.net पर प्रदर्शित विज्ञापनों के आधार पर किसी भी प्रकार का निर्णय या लेन-देन पूरी तरह आपके स्वयं के विवेक पर निर्भर है। ekisan.net लेन-देन या विज्ञापन से उत्पन्न किसी भी प्रकार की समस्या या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 ekisan • Built with GeneratePress