Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

किसान समाचार 30 अप्रेल

Posted on April 30, 2020April 30, 2020

उपार्जन राशि में से ऋण अदायगी के लिए 50 प्रतिशत से अधिक राशि न काटी जाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि रबी उपार्जन के अंतर्गत किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर बेची गई उनकी फसल की राशि में से बैंक किसानों का बकाया ऋण की राशि का 50 प्रतिशत से अधिक न काटें।

साथ ही, उन्हें तुरंत शासन की योजना अनुसार शून्य प्रतिशत ब्याज पर अगली फसल के लिये ऋण उपलब्ध करवा कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के मौजूदा दौर में प्रदेश में गेहूँ उपार्जन का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

गेहूँ उपार्जन के 15 दिन में ही प्रदेश में 25 लाख 15 हजार एम.टी. गेहूँ उपार्जित किया जा चुका है तथा उसका 80 प्रतिशत परिवहन भी हो चुका है। साथ ही, 991 करोड़ रूपए की राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। इसके लिए उन्होंने कार्य से जुड़े पूरे अमले की सराहना की।

 

25 लाख एम.टी. गेहूँ उपार्जित, 80 प्रतिशत गेहूँ का हुआ परिवहन

प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 5 लाख 20 हजार किसानों से 25 लाख 15 हजार मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। किसानों को भुगतान के लिए 1640 करोड़ रूपए की राशि बैंकों को भिजवा दी गई है, जिसमें से 991 करोड़ रूपए किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं। उपार्जित गेहूँ में से 80 प्रतिशत का परिवहन हो गया है।

 

किसानों को न आये कोई परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों का चमकविहीन गेहूँ भी समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों की फसलें गिर जाने के कारण कटाई के समय उनमें कुछ मिट्टी मिल गई है। इस प्रकार के गेहूँ की खरीदी की भी व्यवस्था की जाए। किसानों को कोई परेशान न आये।

 

चना, मसूर की खरीदी प्रारंभ, सरसों की आज से खरीदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में से चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ हो गई है। सरसों की खरीदी आज से प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने प्रमुख सचिव कृषि श्री अजीत केसरी को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सब्सिडी पर पॉली हाउस, शेड नेट हाउस एवं प्लास्टिक मल्चिंग लगाने हेतु आवेदन करें
  • सोयाबीन में लग रहे पीले रंग के घातक रोग को कैसे रोके
  • आज 2 संभाग 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • इस पेड़ की खेती कर बस इतने सालों में ही बन जाएंगे करोड़पति
  • किसानों को पौधों पर दिया जायेगा अनुदान, यहाँ करना होगा आवेदन
  • सम्पूर्ण भारत का अगस्त 13, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • KCC बनवाने के लिए इन कागजातों की जरूरत पड़ती है
  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
  • क्या खेती की जमीन बेचने पर टैक्स देना पड़ता है….?
  • अब नहीं है डरने कि जरुरत, लम्पी स्किन रोग की वैक्सीन हुई लांच

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • indore mandi bhavIndore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Agar Mandi Bhav आगर मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan