हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सस्ते में मिल रहे हैं गेंदे की किस्म पूसा बहार के बीज

पूसा बहार गेंद किस्म अफ़्रीकी गेंदा समूह से संबंधित है जिसमें बुआई के 90-100 दिन बाद फूल आते हैं।पौधे हृष्ट-पुष्ट होते हैं जिनकी ऊंचाई 75 से 85 सेमी तक होती है।

फूल सघन, चपटे, आकर्षक और आकार में बड़े (8-9 सेमी) पीले रंग के होते हैं।

 

किसान यहाँ से करें ऑनलाइन ऑर्डर

देश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार फल और फूलों की खेती को बढ़ावा दे रही है साथ ही ज्यादा मुनाफा देने के चलते किसान भी इनकी खेती करना पसंद कर रहे हैं।

गेंदा भारतीय फूलों में अत्यंत लोकप्रिय है बाजार में इसकी मांग साल भर बनी रहती है जिसके चलते किसान बहुत ही कम समय में गेंदा की खेती से अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

ऐसे में किसान अच्छी पैदावार के लिए गेंदे की हाइब्रिड किस्म पूसा बहार की खेती कर सकते हैं।

ऐसे में किसानों को गेंदे की किस्म पूसा बहार के बीज आसानी से मिल सके इसके लिए राष्ट्रीय बीज निगम NSC द्वारा किसानों को यह बीज ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है।

किसान यह बीज ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर कर घर बैठे खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े : PM Kisan Yojana का लाभ उठाने के लिए जरूर करें ये 5 काम

 

पूसा बहार गेंद किस्म की खासियत

यह अफ़्रीकी गेंदा समूह से संबंधित है जिसमें बुआई के 90 से 100 दिन बाद फूल आते हैं। पौधे हृष्ट-पुष्ट होते हैं जिनकी ऊंचाई 75 से 85 सेमी तक होती है।

फूल सघन, चपटे, आकर्षक और आकार में बड़े (8-9 सेमी) पीले रंग के होते हैं।

किसान गेंदे की इस किस्म से औसतन प्रति पौधा औसतन 50 से 60 फूल प्राप्त कर सकते हैं।

अत्यधिक सर्दियों के दौरान यानी जनवरी से मार्च में प्रचुर मात्रा में खिलते हैं। यह सजावट आदि कामों के लिए उपयुक्त है।

देश में गेंदे की खेती वर्ष भर की जा सकती है। वर्षा ऋतु में गेंदे की खेती करने के लिए किसान मध्य जून में बीज की बुआई कर मध्य जुलाई तक पौधों का रोपण कर सकते हैं।

वहीं रबी सीजन में इसकी खेती के लिए किसान मध्य सितंबर में बीजों की बुआई करके मध्य अक्टूबर के दौरान इसकी रोपाई कर सकते हैं।

इसके अलावा गर्मी में गेंदे की उपज प्राप्त करने के लिए जनवरी-फरवरी के दौरान बीज की बुआई कर फरवरी मार्च में इसके पौधों की रोपाई कर सकते हैं।

 

किसान कहाँ से खरीदे पूसा बहार के बीज

किसानों की सुविधा के लिए पूसा बहार की किस्म को नेशनल बीज निगम यानि की NSC द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है।

किसान इसके बीज घर बैठे www.mystore.in से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

अगर आप भी गेंदे की उन्नत किस्म पूसा बहार की खेती करना या अपने घर में लगाना चाहते हैं तो पूसा बहार किस्म के 1000 बीज फिलहाल 43 फीसदी की छूट के साथ 2079 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

इसे खरीद कर आप आसानी से गेंदे के फूल की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े : खेती बाड़ी के लिए नहीं है पैसा तो चिंता न करें, सरकार करेगी मदद