हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

19-20 जून तक इंटर होगा मानसून, प्रदेश में आंधी-बारिश की एक्टिविटी जारी

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रहा मानसून (एक्टिविटी) अभी कमजोर पड़ गया है। इस वजह से मध्यप्रदेश में यह तय समय से 4 से 5 दिन लेट हो सकता है।

IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 19-20 जून तक बालाघाट, डिंडोरी से मानसून एंटर हो सकता है। अगले 2-3 दिन में यह पूर्वी हिस्से में सक्रिय हो जाएगा।

 

बारिश के साथ गर्मी भी

अभी साउथ-वेस्ट राजस्थान के हिस्से में चक्रवाती घेरा और उत्तर प्रदेश से मेघालय तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम हवाओं का घेरा होने से नमी आ रही है।

इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश की एक्टिविटी है। वहीं, अभी मानसून की गति धीमी हो गई है। इस तरह यह कुछ दिन लेट हो सकता है।

 

आज कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने रविवार को इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में लू का ऑरेंज अलर्ट और छतरपुर, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में गर्म हवाओं का यलो अलर्ट है।

भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, श्योपुर कलां, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट है।

यह भी पढ़े : मोबाइल ऐप से खेत मापने का तरीका एवं 1 हेक्टेयर में कितना बीघा होता है

 

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

आज MP में ऐसा रहेगा मौसम

आंधी-बारिश ऑरेंज अलर्ट

इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

आंधी और गरज-चमक का यलो अलर्ट

सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में लू का ऑरेंज अलर्ट और छतरपुर, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में गर्म हवाओं का यलो अलर्ट है।

भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट है।

 

17 जून को आंधी, बारिश का दौर

आंधी-बारिश ऑरेंज अलर्ट

जबलपुर, सागर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपुपर में आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

आंधी और गरज-चमक का यलो अलर्ट

निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में गर्म हवाएं चल सकती हैं। यहां लू का यलो अलर्ट है।

भोपाल, इंदौर, सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, श्योपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, आगर- मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और झाबुआ में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है।

 

18 जून को भी आंधी, बारिश का दौर

आंधी-बारिश ऑरेंज अलर्ट

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, शहडोल में गरज-चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट है।

गरज-चमक का यलो अलर्ट

निवाड़ी में गर्मी का असर रहेगा। इसलिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देवास, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज- चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके चलते यलो अलर्ट है।

यह भी पढ़े : कृषि मंत्री बनते ही शिवराज सिंह चौहान ने ली बैठक, क्या होगी प्राथमिकता