इस देश में हो रही चूहों की खेती, बढ़ गई चूहों की मांग

अचानक बढ़ी चूहों की मांग

विश्व में चीन एक ऐसा देश है जहाँ बांस के चूहों की खेती बढती जा रही है, इसमें कम खर्च के बदले ज्यादा मुनाफा माना जा रहा है। इन चूहों के मांस को बहुत हेल्दी डिश के रूप में खाया जाता है।

आपको चूहों की खेती सुनकर बहुत आश्चर्य हुआ होगा, लेकिन यह सच है की चीन में बांस के चूहों की खेती की जा रही है, और इनका उपयोग इनके मांस के लिए किया जाता है।

यह चूहें अपने आस पास में पाए जाने वाले चूहों से बिलकुल अलग होते है, यह बांस के चूहें के नाम से जाने जाते है।

यह चूहें हमारे आस पास पाए जाने वाले चूहों की तुलना आकार में बड़े और 2 से 3 किलो तक वजनदार हो सकते है।

यह चीन के छोटे कस्बो वाले ग्रामीण शहरो या इलाको में कमाई का अच्छा जरिया बन चूका है।

आखिर बांस के चूहों की खेती क्यों…?

चीन में कई जगहों पर मांस की डिमांड बहुत अधिक बढ़ चुकी है, अन्य किसी मांस वाले जानवर जैसे मछली, मुर्गी या सूअर जैसे जानवरों को पालने में बहुत खर्च के साथ साथ एक अपनी जगह होना जरुरी है, जहाँ बांस के चूहे कम जगह में आसानी से सस्ते तरीके से पाल सकते है, जैसे यह चूहें कम खर्च में जल्दी से बढ़ते है।

इन चूहों का मांस बहुत ही फायदेमंद माना जा रहा है, जिसे अधिक खानों के तौर पर पसंद किया जा रहा है, कही कही तो इसे अच्छा ग्रीन मांस भी कहा जा रहा है।

 

कैसे हो रही इन चूहों की खेती…?

यह बांस के चूहे ऐसे जानवर है जो मिट्टी के अन्दर बिल बनाकर रहते है, इनकी खेती के लिए छोटे छोटे पिंजरों को बनाकर उसमे इन्हें मक्का, बांस, गन्ना जैसे टुकड़े खाने के लिए दिए जाते है।

इन चूहों को पालना बहुत ही आसन होता है और खर्च बहुत कम आता है।

यह चुंहा साल में 2 से 3 बार में हर बार 4 से 5 बच्चो को जन्म से सकता है, इनकी संख्या बहुत तेजी से बढती है इसलिए वहां के लोगो के लिए कमाई का अच्छा साधन बन रहा है। 

 

कितनी होतो है कमाई…?

इन चूहों की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है, जो कि 5000 से 6000 प्रति चूहे का मूल्य हो सकता है,

इसीलिए इन चूहों की खेती में कई युवा अपना कमाई का साधन बनाने के लिए अग्रसर है, यदि 50 से 60 चूहों की खेती भी की जाये तो 3 से 5 लाख तक की कमाई की जा सकती है।

किसानों को इन दामों पर मिलेगी यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित अन्य खाद