15 से 17 अक्टूबर के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि

वैसे तो देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी हो गई है, जिसके बाद एक बार फिर से मौसम गर्म हो गया है।

इस बीच देश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है।

जिसके चलते देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश एवं ओला वृष्टि का दौर शुरू होने जा रहा है।

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD की मानें तो एक नए पश्चिमी विक्षोभ WD के सक्रिय होने से उत्तर–पश्चिम एवं मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ ही ओला वृष्टि होने की संभावना है।

 

मौसम चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो 14 से 17 अक्टूबर के दौरान जम्मू–कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं पश्चिम मध्य प्रदेश के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने उत्तरी राज्यों में हिमपात के साथ ही कई स्थानों पर ओला वृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।

 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार 15 से 17 अक्टूबर के दौरान मध्यप्रदेश के

  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर–मालवा, मंदसौर, 
  • नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शयोपुर कला, 
  • रीवा, सतना, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी ज़िलों में

अनेक स्थानों पर गरज–चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि होने की भी संभावना है।