हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मौसम पूर्वानुमान 16 अक्टूबर, 2020

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

तेलंगाना पर बना डिप्रेशन पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह अब कमज़ोर होकर गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में महाराष्ट्र पर है।

तेलंगाना और दक्षिण मराठवाड़ा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है साथ ही एक ट्रफ बंगाल की खाड़ी से अरब सागर के मध्य भागों तक बनी हुई है।

अरब सागर के मध्य पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। यह सिस्टम जल्द ही निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

केरल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और ओडिशा में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई है।

मध्य महाराष्ट्र, और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों के साथ कोंकण और गोवा पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

 

यह भी पढ़े : बोनी के पहले बीजोपचार जरूरी

 

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तरी कोंकण और गोवा में कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिमी भारत और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली प्रदूषण में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब रहेगी।

 

मौसम विभाग बोला- अगले 24 घंटों में आफत की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में मानसून है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में ही कहीं तेज कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है।

 

भारी से भी बहुत भारी हो सकती है बारिश

भोपाल स्थित मौसम विभाग के मुताबिक नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ और आगर मालवा जिलों में भारी से भी बहुत भारी बारिश की संभावना है।

 

भारी बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश के राजगढ़, शाजापुर, देवास, इंदौर, गुना, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगौन, सीहोर, धार एवं बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

 

 

यह भी पढ़े : किसान अधिक पैदावार के लिए लगाएं गेहूं की नई विकसित किस्म

 

देखे विडियो 

 

साभार: skymetweather.com 

 

शेयर करे