Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

मौसम पूर्वानुमान 19 अक्टूबर, 2020

Posted on October 19, 2020October 19, 2020

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

अरब सागर के मध्य पूर्वी और इससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों पर एक डिप्रेशन बना हुआ है। यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं को क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है।

 

यह भी पढ़े : रबी का मुखिया चना

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के अलावा विदर्भ और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, गुजरात के पूर्वी हिस्से, दक्षिणी राजस्थान और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि असम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली।

 

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 

यह भी पढ़े : किसान अधिक पैदावार के लिए लगाएं गेहूं की नई विकसित किस्म

 

देखे विडियो 

 

साभार: skymetweather.com 

 

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan