हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

29 अक्टूबर, 2020 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए स्काइमेट का आकलन है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज दोपहर या शाम तक देश के सभी भागों से विदा हो जाएगा। इसके साथ ही दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून का आगाज होगा।

राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर फिर से एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में विकसित हो गया है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-मध्य हिस्सों पर तमिलनाडु के तटों के करीब एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

अरब सागर के मध्य पूर्व में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 

यह भी पढ़े : किसान अधिक पैदावार के लिए लगाएं गेहूं की नई विकसित किस्म

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

बीते 24 घंटों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क रहा। हालांकि केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा के साथ-साथ अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और मेघालय के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश हुई।

दिल्ली प्रदूषण में कुछ हद तक सुधार हुआ है। हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक सेहत के लिए अनुकूल स्तर पर नहीं पहुंचा है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

लंबे इंतज़ार के बाद उत्तर-पूर्वी मॉनसून आज दक्षिणी प्रायद्वीप में दस्तक दे सकता है। हालांकि देश के 5 सब डिवीज़न को बारिश देने वाले इस मिनी मॉनसून की शुरुआत कमजोर होगी।

केरल, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत और कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़े : खेती अनुबंध की कॉपी तहसीलदार को देना अनिवार्य

 

देखे विडियो 

साभार: skymetweather.com

 

शेयर करे