राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा
हरदा. नेहरू स्टेडियम में बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन हुआ।
जिसमें उन्होंने 232 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण व विकास कार्यों की सौगात दी।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मप्र में 1956 में गेहूं के भाव 90 से 100 रुपए क्विंटल थे।
- 55 साल रही सरकार ने सिर्फ 400 रुपए बढ़ाए। भाजपा शासन में गेहूं के भाव बढ़े।
- बीते साल 2600 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी की। अब 2625 में खरीद रहे हैं।
- हमने घोषणा की है कि 2028 तक 2700 रुपए क्विंटल में खरीदेंगे। अभी 3 साल बाकी है। उड़द पर 600 रुपए बोनस देंगे।
- गोशालाओं को भूसा बनाने के लिए सरकार साधन व मशीनें फ्री देगी।
- सीएम ने कहा कि 55 साल पहले सिंचाई का रकबा साढ़े 7 लाख हेक्टेयर था।
- भाजपा सरकार ने 2 साल में 10 लाख से ज्यादा बढ़ाया। आज मप्र में 55 लाख से ज्यादा सिंचित रकबा है।
- 5 साल में इसे 100 लाख हेक्टेयर कर देंगे, इसके लिए मप्र व राजस्थान के बीच नदी जोड़ो योजना पर काम होगा।
फसल बचाने अभयारण्य बनाएंगे
फसलों को वन्य जीवों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अभ्यारण बनेगा, इससे फसल व जंगली जीव दोनों सुरक्षित रहेंगे।
उन्होंने 25 मार्च को मप्र में जंगली भैंसे लाने की बात कही। आने वाले समय में किसानों को कृषि मशीनरी किराये पर देने व 230 विधानसभा में किसान सम्मेलन करने की बात कही।
