31 जनवरी से पहले जारी हो सकती है 13वीं किस्त

पीएम किसान योजना

 

किसानों को लगातार ई-केवाईसी करा लेने के लिए बोला जा रहा है.

अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं.

जल्द से जल्द अगली किस्तों का लाभ उठाने के लिए किसान पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर ई-केवाईसी की प्रकिया जरूर पूरा करें.

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जल्द किसानों के खाते में आने वाली है.

हालांकि, उससे पहले हलचलें तेज हो गई हैं और सभी राज्यों में भूलेखों के सत्यापन में तेजी लाई गई है.

बड़ी संख्या में लाभार्थी सूची से लोग बाहर किए जा रहे हैं.

आशंका जताई जा रही है इस बार लाभार्थियों की संख्या पिछले बार से भी कम हो सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 जनवरी से पहले 13वीं किस्त जारी हो सकती है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को ‘मन की बात’ करने वाले हैं.

उम्मीद जताई जा रही है कि उस दिन पीएम किसान योजना की राशि जारी हो सकती है.

 

13वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

किसानों को लगातार ई-केवाईसी करा लेने के लिए बोला जा रहा है.

अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं.

जल्द से जल्द अगली किस्तों का लाभ उठाने के लिए किसान पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर ई-केवाईसी की प्रकिया जरूर पूरा करें.

इसके अलावा आप सीएसी सेंटर जाकर भी इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं.

 

बेनेफिशियरी लिस्ट में देखें नाम

पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें.

यहां बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें. पहले ये चेक करें कि ई-केवाईसी और लैंड डिटेल यहां पूरी भरी हुई है.

अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे यस लिखा है तो आप समझ लिजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी.

वहीं, अगर इनमें से किसी भी जगह नो लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है.

 

किसान यहां कर सकते हैं संपर्क

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

यहां किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े : क्या हैं पशु किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे?

 

यह भी पढ़े : इन लोगों को क्यों नहीं मिलेंगे 13वीं किस्त के पैसे?

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।