हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर रबी सीजन के लिए

रबी सीजन के लिए 51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर :-

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन- 2022-23(01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक)  के लिए 51,875 करोड़ रुपये उर्वरक अनुदान को स्वीकृति दी है।

रबी सीजन- 2022-23 के दौरान नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) जैसे विभिन्न पोषक तत्वोंसे युक्त फॉस्फेट और पोटास (पी एंड के) उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की प्रति किलोग्रामदरों से सम्बन्धित उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई  है।

 

नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) की प्रति किलोग्राम दरें:

वर्ष रुपये प्रति किलोग्राम
नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश सल्फर
रबी, 2022-23 (01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक) 98.02 66.93 23.65 6.12

माध्यम से स्वदेशी उर्वरक

 

मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित सब्सिडी में माल ढुलाई सब्सिडी के माध्यम से स्वदेशी उर्वरक (एसएसपी) का समर्थन शामिल है।

इससे रबी 2022-23 के दौरान सभी फॉस्फेट और पोटास उर्वरक रियायती/किफायती कीमतों पर किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगे और इससे कृषि क्षेत्र को सहायता मिलेगी।
उर्वरकों और कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता के कारण हुई मूल्य-वृद्धि को मुख्य रूप से केंद्रसरकार द्वारा वहन किया गया है।

Source:-krishakjagat

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश में दुधारू पशु खरीदने के लिए मिलेगा इतना लोन

 

यह भी पढ़े : किसान सिर्फ 200 रुपए के निवेश में पाएं 3000 की पेंशन

 

शेयर करें