मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम

बुधवार को भोपाल समेत 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा, जबकि जबलपुर-ग्वालियर में गर्मी रहेगी।

17 मई तक कई जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में अरब सागर से आ रही नमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन में तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद बादल छाने और कहीं छिटपुट तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है।

बुधवार को भोपाल समेत 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा, जबकि जबलपुर-ग्वालियर में गर्मी रहेगी।

 

इन जिलों में आज के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, उनमें भोपाल, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।

कई सिस्टम के एक्टिव होने से मौसम बदला हुआ है। 17 मई तक कई जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश की संभावना है।

 

मानसून 15 जून को एमपी में दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आमद 15 जून को हो सकती है। मंगलवार को मानसून ने अंडमान द्वीप में दस्तक दे दी।

अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और 15 जून तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, बुरहानपुर आदि जिलों के रास्ते से प्रदेश में आ जाएगा। इसके 10 दिन के अंदर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।

 

प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

14 मई: भोपाल, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर,अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश का दौर रह सकता है। बाकी जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा

15 मई: मुरैना, गुना, भिंड, अशोकनगर, शाजापुर, देवास, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है।

16 मई: इंदौर, बड़वानी, खरगोन, मुरैना, भिंड, दतिया, शाजापुर, देवास, खंडवा, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में बारिश, आंधी का अलर्ट है।

17 मई: भोपाल, इंदौर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में आंधी, बारिश का अलर्ट है।

इस बार प्रदेश में तय समय से पहले हो सकती है मानसून की एंट्री

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।