धोनी बने किसान, रांची में शुरू की जैविक खेती

शुरू की तरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती

विडियो देखे

video source

 

  • क्रिकेटर धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया
  • लिखा- 20 दिन में तरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी किसान बन गए हैं। वे रातू के सैंबो में जैविक खेती की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन दिनों तरबूज और पपीते भी उगाने लगे हैं। इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद धोनी ने किया है।

अपने फेसबुक अकाउंट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- रांची में 20 दिनों में तरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है।यह पहली बार है कि इसे लेकर काफी उत्सुक हूं।

यह वीडियो वायरल होने के बाद कयास लगाया जाने लगा है कि धोनी ने रिटायरमेंट के बाद जैविक खेती के प्लान पर काम कर रहे हैं। करीब सात महीने से क्रिकेट से दूर धोनी खुद को लगातार व्यस्त रखे हुए हैं। कभी जम्मू-कश्मीर जाकर भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं या परिवार संग समय बिता रहे हैं।

वीडियो में पूजा-अर्चना करते दिख रहे धोनी
वीडियो में धोनी जैविक खेती शुरू करने से पहले विशेषज्ञों के साथ पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। तैयार क्यारियों में बीज बोने से पहले अगरबत्ती-धूप जला रहे हैं। फिर नारियल फोड़ते दिख रहे हैं।

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।