मंडी कर्मचारियों की हड़ताल हुई समाप्त

 

आज दिनांक 5 अक्टूबर 2020 को हड़ताल समाप्त हुई

 

बीते लंबे समय से कृषि उपज मंडी में हड़ताल का सिलसिला जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखी थी जो कि आज समाप्त हुई।

वर्तमान में मध्य प्रदेश में उपचुनाव होने के चलते लगी हुई आचार संहिता के कारण सरकार द्वारा मांगों के संदर्भ में विचार को लेकर आचार संहिता के बाद तक का समय मांगा गया है।

जिसको ध्यान में रखते हुए मंडी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

 

वहीं दूसरी ओर मंडी टैक्स सहित विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश व्यापारी महासंघ की हड़ताल अब भी जारी है 

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।