किसान मालामाल, लहसुन पहली बार 60 हजार पार

सफेद सोना कही जाने वाली लहसुन के दामों को लेकर किसान इन दिनों खुश हैं।

पहली बार मंडी में लहसुन के दाम 60 हजार प्रति क्विंटल से ऊपर हो गए। हालांकि सिर्फ 20 किलो जैविक लहसुन ही इस भाव में बिकी।

मंदसौर समेत दलोदा व पिपलियामंडी में 25 दिनों से लहसुन के भाव 20 से 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।

भाव में उछाल आने के बाद मंडियों में आवक तो बढ़ी, पर राजधानी भोपाल में आवक कम है।

भोपाल मंडी में यह थोक में गुणवत्ता के अनुसार 50 रुपए से 250 रुपए किलो तक बिक रही है।

 

जैविक होने से मिला अच्छा भाव

भोलिया गांव के किसान बाबूलाल दलोदा कृषि उपज मंडी में लहसुन लेकर पहुंचे।

मंडी में मां शेरावाली कंपनी के संचालक सुरेश गोस्वामी ने खरीदी।

20 किलो लहसुन का एक ही कट्टा था। यह जैविक था। इसकी नीलामी 40 हजार रुपए से शुरू हुई।

देखते ही देखते 60 हजार 61 रुपए के भाव में बिकी।

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।