किसानों के खाते में जल्द आएगी पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त

फटाफट कर लें ये काम

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अब e-KYC अनिवार्य कर दिया है.

ऐसे में 31 मई से पहले जिन भी किसानों का का e-KYC पूरा नहीं होगा, वह 11वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे.

 

भारत में तकरीबन 55 से 60 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है.

ऐसे में किसानों को सशक्त बनाए बिना देश का विकास नहीं किया जा सकता है.

इसी के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर करने के लिए कई तरह की योजनाएं लॉन्च की जाती रही है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी कुछ इसी तरह की योजना है.

 

11वीं किस्त का किसानों को इंतजार

इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं.

ये राशि साल में 2-2 हजार करके चार महीने के अंतराल में तीन किस्तों में दी जाती है.

अब तक इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में तकरीबन 1.82 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं.

किसानों के खाते में अभी तक 10 किस्तें भेजी चुकी हैं. 11वीं का किसान बेसब्री से इतंजार कर कर रहे हैं.

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, मई महीने में किसी भी तारीख को किसानों के खाते में पैसे आ सकते हैं.

 

e-KYC कराना है अनिवार्य

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अब सरकार की तरफ से e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है.

अगर आप भी उन किसानों में आते हैं जिन्होंने अभी तक इस प्रकिया को पूरा नहीं किया है तो आप इस योजना की 11वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं.

किसान पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के जरिए आधार बेस्ड e-KYC पूरी कर सकते हें.

इसके अलावा  किसान किसान ऑफलाइन भी इस प्रकिया को पूरी करा सकते हैं.

इसके लिए उन्हें नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बॉयोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए ये प्रकिया पूरी करानी पड़ेगी.

 

ऐसे कराएं e-KYC?
  • सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करें.
  • सामने एक पेज खुलकर आएगा, वहां आधार नंबर की जानकारी देकर सर्च टैब पर क्लिक करें.
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
  • ‘सबमिट ओटीपी’ पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर सबमिट करें.

source : aajtak

यह भी पढ़े : जानिए किस भाव पर मिलेगा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।