हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

जून के पहले हफ्ते में भोपाल-इंदौर में बारिश : मालवा-निमाड़ में भी एक्टिव होगा प्री मानसून

15 जून के बाद घिर आएंगे बादल

 

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, शहडोल संभाग में रोज हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मालवा-निमाड़ में मामूली बूंदाबांदी के अलावा कोई खास असर नहीं दिखा।

हालांकि, यहां भी जून के फर्स्ट वीक में प्री-मानसून एक्टिव होगा और बारिश होगी।

इधर, 29-30 मई तक मुख्य मानसून केरल पहुंच जाएगा।

15 जून के बाद इंदौर-जबलपुर के रास्ते मानसून मध्यप्रदेश में एंट्री लेगा और 20 जून तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने लगेंगे।

 

फिलहाल जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में प्री मानसून बरस रहा है, लेकिन भोपाल-इंदौर समेत मालवा-निमाड़ में बारिश नहीं हो रही है।

इस कारण यहां गर्मी का असर है। तपन के साथ उमस भी परेशान कर रही है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके साहा ने बताया, 3 जून के बाद पूरे प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा।

इससे उन इलाकों में भी बारिश होगी, जहां प्री मानसून नहीं बरसा है।

30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक भी रहेगी।

 

दो दिन आगे बढ़ा मानसून

केरल में मानसून की एंट्री 27 मई को होना थी, लेकिन यह दो-तीन दिन आगे बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. साहा ने बताया, 29-30 मई तक मुख्य मानसून केरल पहुंचेगा।

इस हिसाब से मध्यप्रदेश में मानसून 15 जून के बाद एंट्री ले लेगा।

 

अभी गर्मी सता रही

प्री मानसून की वजह से जबलपुर, ग्वालियर-चंबल में मौसम बदल गया है। दिन-रात का पारा गिरा है।

जबलपुर में दिन में तापमान 40 और रात में 25 डिग्री से कम है। सागर, सतना, दमोह में भी गिरावट हुई है।

दूसरी ओर भोपाल, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़ में दिन में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है।

रात के तापमान की बात करें तो भोपाल में 27, इंदौर में 25, रायसेन में 29, होशंगाबाद में 25, राजगढ़ में 28 डिग्री के आसपास है। प्री मानसून बरसने के बाद यहां गर्मी से राहत मिल जाएगी।

source : bhaskar.com

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : सरकार डीएपी की एक बोरी पर अब देगी 2501 रुपए की सब्सिडी

 

शेयर करे