रबी सीजन के लिए 51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर :-
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन- 2022-23(01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक) के लिए 51,875 करोड़ रुपये उर्वरक अनुदान को स्वीकृति दी है।
रबी सीजन- 2022-23 के दौरान नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) जैसे विभिन्न पोषक तत्वोंसे युक्त फॉस्फेट और पोटास (पी एंड के) उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की प्रति किलोग्रामदरों से सम्बन्धित उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) की प्रति किलोग्राम दरें:
वर्ष | रुपये प्रति किलोग्राम | |||
नाइट्रोजन | फास्फोरस | पोटाश | सल्फर | |
रबी, 2022-23 (01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक) | 98.02 | 66.93 | 23.65 | 6.12 |
माध्यम से स्वदेशी उर्वरक
मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित सब्सिडी में माल ढुलाई सब्सिडी के माध्यम से स्वदेशी उर्वरक (एसएसपी) का समर्थन शामिल है।
Source:-krishakjagat
यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश में दुधारू पशु खरीदने के लिए मिलेगा इतना लोन
यह भी पढ़े : किसान सिर्फ 200 रुपए के निवेश में पाएं 3000 की पेंशन
शेयर करें