खाद का खर्चा हुआ जीरो, फ्री में किसान बना रहे जैविक खाद

सरकार किसानों को एक ऐसी खाद के बारे में बता रही है जिससे उन्हें अधिक उत्पादन मिलेगा और खाद का खर्चा नहीं आएगा,

तो चलिए जानते हैं यह कौन सी खाद है और किन चीजों से बनती है-

 

खेती-किसानी में खाद का खर्चा

खेती किसानी में खाद, पानी, बीज, कीटनाशक, दवाई, कटाई, जोताई कई खर्च आते हैं। इसीलिए सरकार भी किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं चला रही है।

ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। जिसमें अब सरकार ने किसानों को एक ऐसे खाद की जानकारी देने का सोचा है।

जिससे किसानों को खाद का खर्चा नहीं आएगा और उत्पादन भी अधिक मिलेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। दरअसल हम जैविक खाद की बात कर रहे हैं।

जैविक खाद का इस्तेमाल करके किसान रासायनिक उर्वरक का खर्चा घटा सकते हैं और रासायनिक उर्वरक से सेहत को होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं।

इस तरह यहां पर सेहतमंद खेती होगी और बीमारियों की दवाई कराने का खर्चा भी नहीं आएगा।

चलिए जानते हैं जैविक उर्वरक बनाने में किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है और इसके फायदे क्या हैं।

 

जैविक खाद किन चीजों से बनेगी?

जैविक खाद बनाने के लिए किसी भी तरह की रासायनिक चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जिससे पौधे को फायदा होता है।

यहां पर जैविक खाद बनाने के लिए गाय का गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन, पीपल के पेड़ के आसपास की मिट्टी लेकर एक बड़े से ड्रम में भरे और इसमें 200 लीटर पानी मिलाकर एक सप्ताह के लिए छांव वाली जगह पर इस मिश्रण को रखें।

2 से 3 दिन में आप इसे लकड़ी के डंडे की मदद से चला सकते हैं।

 

जैविक खाद के फायदे

जैविक खाद का इस्तेमाल करने से किसानों को कई फायदे होते हैं। इससे उत्पादन में कोई असर नहीं पड़ता है, बल्कि अधिक उत्पादन मिलता है।

सेहत के लिए भी यह अनाज फायदेमंद होता है। मिट्टी भी उपजाऊ होती है। क्योंकि रासायनिक खाद का इस्तेमाल करने से मिट्टी का उपजाऊपन घटता जा रहा है।

इस जैविक खाद को बनाने के लिए किसान घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करते है जिससे खर्चा नहीं आता।

इन कृषि यंत्रो को सब्सिडी पर लेने हेतु 06 जनवरी तक करें आवेदन

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।