प्रदेश में 18 जुलाई तक चलेगा तेज बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में मंगलवार को 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, मंडला, श्योपुर, सिवनी, उमरिया, छतरपुर समेत कई जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को भी 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, मंडला, श्योपुर, सिवनी, उमरिया, छतरपुर समेत कई जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है।
इस कारण इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे।
मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया। वहीं, नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर रही।
कोटे की लगभग आधी बारिश हुई
प्रदेश में 16 जून से मानसून एंटर हुआ था। तभी से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इस वजह से कोटे की आधी यानी औसत 18 इंच बारिश हो चुकी है।
निवाड़ी में तो 103% तक पानी गिर चुका है। मंडला, टीकमगढ़ में भी बारिश का कोटा 75% तक फुल हो गया है। अगले 4 दिन यानी 18 जुलाई तक तेज बारिश का दौर चलेगा।
इस वजह से ऐसा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि एमपी से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है।
वहीं, लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश का दौर चल रहा है। अगले 4 दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
15 जुलाई : नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है। बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।
16 जुलाई: रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर। 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट। बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।
अब नहीं होगी फसल बर्बादी, सरकार देगी जाली लगाने पर 50% सब्सिडी
