आज उज्जैन-इंदौर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी

एमपी में अब तक 40 इंच बारिश, सामान्य से ज्यादा

मध्यप्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 40 इंच बारिश हो चुकी है, जो 108 प्रतिशत है। इस हिसाब से लगातार दूसरे साल प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

अभी मानसूनी सीजन के 25 दिन बाकी हैं। ऐसे में आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

गले 24 घंटे में रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां साढ़े 8 इंच पानी गिर सकता है।

वहीं, नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, गुना, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

यानी, 24 घंटे में यहां ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

 

एमपी में आज भारी बारिश के आसार

अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

भारी बारिश का यलो अलर्ट

नीमच, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, गुना, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

(नोट: अलर्ट 5 सितंबर का)

 

6 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश का यलो अलर्ट

रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन।

हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

 

7 सितंबर को हल्की बारिश का दौर रहेगा

हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

किसानों को GST की संजीवनी, ट्रैक्टर सस्ता, फल-सब्जी-प्रोसेसिंग पर राहत