आज इन जिलो में तेज बारिश का अलर्ट : MP में अब तक 7 इंच ज्यादा बारिश

कई जिलों में धूप खिलेगी

मध्यप्रदेश के निमाड़ यानी, इंदौर संभाग के 2 जिले- खरगोन और बड़वानी में अगले 24 घंटे के अंदर तेज बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

भोपाल, इंदौर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं, कई जिलों में तेज धूप भी खिली रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्यप्रदेश के आसपास तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है, लेकिन इनका प्रदेश में असर कम है।

इस वजह से मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश नहीं हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा।

 

अगले 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कई बार लोकल सिस्टम की वजह से बारिश की झड़ी लग सकती है।

पिछले एक सप्ताह से ऐसा ही हो रहा है। लोकल सिस्टम की एक्टिविटी होने से बारिश हो जाती है। भोपाल, रायसेन में भी पानी गिरा है।

 

कई राज्यों से लौट रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून की वापसी भी होने लगी है। आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है।

वहीं, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून लौटा है। यदि वापसी की यही रफ्तार रही तो एमपी के भी कई जिलों में ऐसी स्थिति बन सकती है।

 

इंदौर-उज्जैन संभाग की तस्वीर बेहतर नहीं

इस मानसूनी सीजन में इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं है। यहां सबसे कम पानी गिरा है।

सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं।

कपास किसानो के लिए खुशखबरी : MSP पर बेचने के लिए शुरू होगा पंजीयन