25 प्रतिशत ज्यादा उड़द का आयात ब्राजील से
सीमित मांग व आवक का दबाव रहने से चना और उड़द में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे है। चने की मंडियों में नई फसल की आवक में तेजी देखी जा रही है, जिसके चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
बंदरगाह पर अभी भी लगभग 3.5 लाख टन ऑस्ट्रेलियाई चना मौजूद है. और 3-4 जहाज अभी आने बाकी हैं। उड़द उत्पादन में कमी आई है।
कुछ समय पहले उड़द के भाव बढ़े जरूर थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इनमें गिरावट देखी गई है।
2025 में भारत ने कुल 10,67,000 टन उड़द विदेश से मंगाई जो इसके पिछले साल के 7,58,000 टन के मुकाबले 41 प्रतिशत ज्यादा है।
भारत इस साल ब्राजील से कम से कम पच्चीस प्रतिशत ज्यादा उड़द का आयात करने जा रहा है।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहन :
- चना कांटा 5600 से 5650,
- डंकी चना 5000 से 5100,
- नया विशाल 5350 से 5450,
- महाराष्ट्र का विशाल चना 5500,
- काबुली डॉलर 7400 से 7800,
- रशियन 5300 से 5400,
- बिटकी 5000 से 5200,
- मसूर 5600 से 5650,
- तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7300 से 7500,
- महाराष्ट्र लाल 7600 से 7700,
- कर्नाटक कर्नाटक नई 7900 से 8200,
- निमाड़ी नई 7000 से 7400,
- मूंग बेस्ट गर्मी का 7500 से 7800,
- बोल्ड 8100 से 8200,
- मोगर 5500 से 6500,
- उड़द बोल्ड 8200 से 8700,
- मीडियम 6700 से 7500,
- हल्का 3000 से 5500 रुपए क्विंटल।
दालें :
- चना दाल 7000 से 7100,
- मीडियम 7200 से 7300,
- बोल्ड 7500 से 7700,
- मसूर दाल मीडियम 7250 से 7350,
- बोल्ड 7450 से 7550,
- तुवर दाल सवा नंबर 7700 से 7900,
- फूल 8900 से 9100,
- बेस्ट तुवर दाल 10200 से 11200,
- ब्रांडेड तुवर दाल 12300,
- मूंग दाल मीडियम 9200 से 9300,
- बोल्ड 9700 से 9800,
- मूंग मोगर 9850 से 10050,
- बोल्ड 10150 से 10250,
- उड़द दाल मीडियम 9500 से 9700,
- बोल्ड 10000 से 10200,
- उड़द मोगर 10400 से 10600,
- बोल्ड 10700 से 10800 रुपए।
source : patrika
