अब भोपाल और इंदौर समेत चार संभागों में 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी

बढ़ी तारीख: 16 व 23 मार्च से होनी थी खरीदी

भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में 1 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी होगी।

बाकी संभागों में खरीदी 7 अप्रैल से होगी। गेहूं की कटाई में देरी के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है।

पहले 16 और 23 मार्च से खरीदी होनी थी। इस बार गेहूं बेचने 19 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।

365 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है, केंद्र ने मप्र को खरीदी का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन ही दिया है।

 

सुबह 8 से रात 8 बजे तक खरीदी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया, केंद्रों पर सुबह 8 बजे से खरीदी शुरू होगी।

यह रात 8 बजे तक जारी रहेगी। गेहूं बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस मिलेगा।

पहले से खरीदी का मूल्य 2585 रुपए तय है। ऐसे में एक क्विंटल गेंहू बेचने पर 2625 रुपए मिलेंगे।