19 से 21 मार्च के दिन इन जिलों में होगी बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मार्च तक देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है, जिसके चलते एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलेगी।

जानें किन जिलों में होगी बारिश और ओलावृष्टि।

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 21 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा।

राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी भी क्षेत्र में भीषण गर्मी या लू चलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा सहित कई राज्यों में तेज हवा आंधी के साथ ही बारिश एवं ओला वृष्टि होने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक 19 और 21 मार्च के दौरान

एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ,

धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच,

गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी,

रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,

छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवारी, मैहर,

पांढुर्णा जिलों में कई स्थानों पर तेज हवा-आंधी और गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश एवं ओला वृष्टि होने की संभावना है।