मार्च आखिर से अप्रैल की शुरूआत तक बारिश-आंधी, 2 दिन पारा बढ़ेगा

27 मार्च की रात से मप्र में असर होगा शुरू

अभी पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय

राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मार्च के अंत से अप्रैल महीने के शुरूआती दो-तीन दिन बादल और आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

इससे करीब एक सप्ताह मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी तेजी से घट-बढ़ होगी।

अभी दो दिन तापमान में बढ़त रहेगी, जबकि इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, ते साइक्लोनिक सकुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है।

दूसरा डब्ल्यूडी 28 मार्च को सक्रिय होगा, जो एक सप्ताह तक प्रदेश के मौसम में बदलाव बनाए सब्रेगा।

इससे मार्च के अंत से अप्रैल के शुरू में दो से तीन दिन बारिशवआंधी कर दौर चलेगा। तापमान में भी तेजी से घट-बढ़ भी होगी।

 

प्रदेश में पारा सामान्य से ऊपर

बुधवार को प्रदेशभर में दिन के तापमान में तेजी से बढ़त रहने से गर्मी का अहसास बढ़ा है। सबसे अधिक पारा खंडवा में 38.5 और खरगोन में 38 डिग्री रहा है।

भोपाल में 1.4 डिग्री की बढ़त के साथ 35.8 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से आधा डिग्री अधिक है।

प्रदेशभर में दिन का पारा सामान्य से अधिक दर्ज हुआ है। सबसे अधिक बढ़ोतरी गुना, ग्वालियर, श्योपुर और खजुराहो आदि जिलों में डेढ़ से दो डिग्री तक रही।

शेष प्रदेश में औसतन एक डियो की बढ़त के साथ औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहा है।

यह सामान्य से औसतन एक डिग्री अधिक है। अगले दो दिन में पारा एक से दो डिग्री और बढ़ सकत है।

 

अभी रात में गर्मी से कुछ राहत

दिन के तापमान में बढ़त के साथ रात का पारा भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुधवार को सबसे कम न्यूनतम पारा पचमढ़ी में 12.8 डिग्री रहा है। इसके साथ ही पांच जिलों में तापमान अभी 16 डिग्री से कम रहा है।

इनमें अमरकंटक 13.4, कटनी 15.1, कल्याणपुर (शहडोल) 15.7 और मंदसौर में 15.9 डिग्री तक रहा है।

भोपाल में दशमलव ४ डिग्री बढ़कर 18.6 डिग्री रजा, जो सामान्य से आधा डिग्री कम है।