किसान इस तरह मोबाइल से चेक करें प्रमाणित बीज से जुड़ी सभी जानकारी

देश में फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाते हैं।

ऐसे में ज्यादा से ज्यादा किसानों तक यह बीज पहुंचाए जा सके इसके लिए सरकार द्वारा बीज उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही किसानों को भी उनके द्वारा खरीदे गए बीज के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

किसान प्रमाणित बीजों की पूरी जानकारी जैसे उसका उत्पादन कहाँ और किसने किया है, किस्म, पैकिंग साइज, अंकुरण आदि जानकारी भी मोबाइल पर उपलब्ध कराई जा रही है।

 

प्रमाणित बीज

मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजों के प्रमाणीकरण को लेकर बीज प्रमाणीकरण संस्था का गठन भारत सरकार द्वारा अधिसूचित बीज अधिनियम 1966 की धारा 8 के अन्तर्गत किया गया है।

संस्था का मुख्य कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप गुणवत्ता के बीजों का प्रमाणीकरण करना है। प्रमाणित बीजों से फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा रही है।

 

किसान इस तरह देखें प्रमाणित बीज की सभी जानकारी

किसानों को प्रमाणित बीजों से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बीज प्रमाणीकरण संस्था के टैग पर 2डी क्यूआर कोड लगाया जाता है।

किसान इस टैग को अपने किसी भी एन्ड्रॉयड फोन से स्कैन कर सकते हैं।

स्कैन करने पर प्रमाणित बीज लॉट के लिए जारी प्रमाण-पत्र खुल जायेगा। इसमें बीज लॉट की समस्त जानकारी उपलब्ध रहती है।

इसमें किसान फसल, किस्म लॉट क्रमांक, टैगों की सीरीज, कुल कितने टैग जारी किये गये, पैकिंग साइज, पैकिंग मात्रा, बीज परीक्षण परिणाम, अंकुरण, भौतिक शुद्धता, अन्य फसलों, अन्य पहचान योग्य बीज, खरपतवार, नमी, किस कृषक एवं संस्था द्वारा बीज का उत्पादन किया गया है और किस सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी द्वारा पैकिंग एवं टैगिंग की गई, समस्त जानकारी स्कैन के माध्यम से देख सकते हैं।

इसके अलावा किसान केंद्र सरकार द्वारा तैयार किये गये साथी पोर्टल पर बीजोत्पादन कार्यक्रम और बीज का ट्रेसेबिलिटी ऑथेन्टिकेशन की जानकारी ली जा सकती है। 

किसान यह जानकारी साथी पोर्टल की वेबसाइट seedtrace.gov.in पर देख सकते हैं।

इस बार किसानों के लिए 2600 रुपये प्रति क्विंटल होगा गेहूं का MSP

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment