कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं।
भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है।
इस दिन तक मानसून आयेगा
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य तिथि से कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है।
जहां आमतौर पर प्रदेश में मानसून 15 जून तक प्रवेश कर जाता है, वहीं इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।
केरल में मानसून 4 जून को पहुंच चुका है और सामान्यतः वहां पहुंचने के करीब 15 दिन बाद मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री होती है, इसी आधार पर प्रदेश में मानसून आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है।
