मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब करीब है। मौसम विभाग के अनुसार 18-19 जून के आसपास प्रदेश में मानसून पहुंच सकता है।
वहीं मंगलवार को राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां जारी हैं, लेकिन अब तक बारिश उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक प्रदेश में औसतन 31.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 22.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी राज्य में करीब 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
प्रदेश के 55 में से 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, विदिशा, देवास, धार, खंडवा, खरगोन, रतलाम, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट सहित कई जिले शामिल हैं।
आज इन जिलो में आंधी बारिश का अलर्ट जारी
आज 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, रायसेन, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
तेज धूप और गर्मी का असर
वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली सहित कई क्षेत्रों में तेज धूप निकलने की संभावना है। इन इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
पिछले 5 साल में कब पहुंचा मानसून
वर्ष मानसून आगमन
- 2025 16 जून
- 2024 21 जून
- 2023 24 जू
- 2022 16 जून
- 2021 9 जून
