हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

दो हजार रुपए में बिकता है राजपुरा का एक आम

 

किसानाें के बाग बगीचाें में पहुंचे कलेक्टर ने जानकारी लेकर सराहना कर उत्साहवर्धन किया

 

धार जिले के राजपुरा के किसानाें द्वारा अफगानिस्तान का अमरापुरी और मैक्सीकाे का पटपल आम पैदा किया जा रहा है।

मांगाेद-मनावर मार्ग स्थित खेत व बगीचाें में गंधवानी जाते समय बुधवार सुबह 10 बजे कलेक्टर आलाेक कुमार सिंह पहुंचे। अमरापुरी का ढाई किलो वजनी आम देख कलेक्टर बाेले इट इस सो वेरी ब्यूटीफुल। ऐसी नस्ल जिले में मिलना सराहनीय है।

किसान ने बताया अफगानिस्तान की वैरायटी काे उप्र से लाकर 10 साल पहले लगाई थी।

जाे अब फल देने लगी है। राजपुरा के रामेश्वर अगलेचा व जगदीश अगलेचा दोनाें भाइयों ने 15 साल पूर्व 35 बीघा के खेत में 2000 आम के पाैधे लगाए थे।

देश-विदेश की 50 वैरायटी के आम भी शामिल थे। जाे फल देने लगे है।

किसान अगलेचा ने बताया 50 वैरायटी में मुख्य रूप से फजली इलाहाबाद, चौसा आम हिमाचल प्रदेश, अमृता लखनऊ, केशर जूनागढ़, लगड़ा यूपी, हापुस गुजरात, हिमाचल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत देश के अनेक राज्य और विदेश की वैरायटी है।

 

इन्हें गुजरात, महाराष्ट्र भेज रहे हैं। जहां एक आम की कीमत करीब दाे हजार है।

कलेक्टर ने बगीचे काे देख पेड़ पर लगे आम के साथ फोटो लेकर इसका स्वाद भी चखा।

मैक्सिको का पटपल आम भी अब उत्पादन देने लगा है। इसका भी स्वाद कलेक्टर ने चखा।

इस वैरायटी को किसान ने अहमदाबाद से लाकर 10 साल पहले लगाई थी। एक आम की कीमत पांच साै रुपए है।

 

पाली हाउस में 50 लोगों को दे रहे हैं रोजगार

यहीं के किसान शोभाराम चाैधरी द्वारा पाली हाउस में 30 से 45 दिन में 15 लाख से अधिक पाैधे तैयार किए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने पूछा कितने को रोजगार मिला है, किसान ने बताया 50 से अधिक महिला-पुरुष को रोजगार एक साल से दे रहे हैं।

यहां चोटिला गुजरात की गिर गाय को कलेक्टर ने गुड़ खिलाकर काम करने वाली महिलाओं से चर्चा की।

जिपं सीईओ आशीष वशिष्ट, एसडीएम बीएस कलेश, सरदापुर सीईओ शैलेंद्र शर्मा, गंधवानी आरईएस एसडीओ वीरल पटेल आदि साथ थे।

 

यह भी पढ़े : फटाफट करवाईए फसल बीमा

 

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना होगी शुरू

 

source

 

शेयर करे