Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

भोपाल पहुंचा एक्टिव मानसून, तेज बारिश शुरू

Posted on July 10, 2021

 

मध्य प्रदेश में 17 जुलाई तक झमाझम के आसार

 

गर्मी और उमस से राहत

 

MP में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार को एक्टिव मानसून भोपाल पहुंचा और दोपहर साढ़े 3 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई।

इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार रात में भी बारिश हुई थी। वहीं सुबह से ही धूप नहीं खिली थी।

मौसम केंद्र, भोपाल की मानें तो MP में 17 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार है।

 

इस बार मानसून ने जून के दूसरे सप्ताह में ही मध्य प्रदेश में आमद दे दी थी। शुरुआती कुछ दिन तक पूरे प्रदेश में मानसून छा गया, लेकिन इसके बाद बारिश नहीं हुई।

अब बंगाल की खाड़ी से सिस्टम बनने से भोपाल, इंदौर सहित पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने के आसार है।

मौसम केंद्र, भोपाल के वैज्ञानक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।

वहीं नार्थ वेस्ट राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन जा रही है। इससे मध्य प्रदेश में 17 जुलाई तक अच्छी बरसात होगी।

 

यह भी पढ़े : कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

 

बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुली

कई दिन से बारिश नहीं होने के बाद लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे। शुक्रवार रात में भोपाल में बारिश होने के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस-गर्मी से राहत मिली।

बारिश होने से राजधानी के कई इलाकों में लोगों के सामने परेशानी भी खड़ी हो गई। दरअसल, कोलार की कई कॉलोनियों की सड़कें कच्ची हैं।

बारिश होते ही इन कॉलोनियों में कीचड़ हो गया और लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

 

गुना, सागर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश

सागर में शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश हुई थी। शनिवार सुबह से मौसम साफ है।

गुना जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार शाम को बारिश हुई थी। झागर में तेज बारिश हुई। गुना शहर में बारिश नहीं हुई।

खंडवा में शनिवार सुबह मौसम साफ है, लेकिन शुक्रवार को जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में अच्छी बारिश की शुरुआत होगी।

निमाड़ में 13 से 16 जुलाई के बीच तेज बारिश होने का अनुमान है।

 

उम्मीद… प्रदेशभर में भारी बारिश होगी

करीब आधे मध्यप्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है।

इनमें छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, खंडवा, खरगोन, शिवपुरी, आगर, बालाघाट, चंबल संभाग शामिल है।

इसके अलावा दमोह, पन्ना, आलीराजपुर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर में आधी से भी कम बारिश हुई।

मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेशभर में भारी बारिश होगी।

 

यह भी पढ़े : ड्रीप और स्प्रिंकलर के लक्ष्य जारी

 

यह भी पढ़े : किसानों को 15 लाख रु की मदद करेगी मोदी सरकार

 

source

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • भाेपाल, इंदौर और जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी
  • मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा
  • आज इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना है
  • किसान खुद कर सकेंगे मोबाइल एप से अपनी फसल की गिरदावरी
  • सिर्फ कुछ सालों में ही सफेदा की खेती कर कमाएं 50-60 लाख
  • किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें
  • जुलाई महीने में इन फसलों की बुवाई करें किसान
  • मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की नई योजना
  • आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • शिमला मिर्च की इन किस्मों की खेती में है मुनाफा

Latest Mandi Rates

  • हरदा मंडी भाव
  • आज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan