हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

मध्यप्रदेश के किसानों की उम्मीदों का कृषि बजट

शिवराज सरकार का इस कार्यकाल का आखिरी बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बुधवार 1 मार्च 2023 को पेश किया गया।

यह बजट किसान, महिला और यूथ पर फोकस हैं।

 

7 मुख्य प्रावधान

सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट अमृत काल में विकास और समृध्दि की अमृत वर्षा करेगा।

किसानों के लिए समर्पित शिवराज सरकार ने कृषि क्षेत्र में विकास के लिए इस बार कृषि बजट 53 हजार 965 करोड़ रूपये रखा हैं।

 

कृषिबागवानी एवं पशुपालन के लिए किए प्रावधान

  1. ऊर्जा सब्सिडी : सरकार ने सिंचाई में विद्युत खपत के लिए 13 हजार करोड़ रूपये सब्सिडी रखी हैं।
  2. मुख्यमंत्री किसान कल्याण : सरकार ने किसानों को सम्मान निधी के रूप में 4 हजार रूपये प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता के लिए 32,00 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा हैं। 
  3. फसल बीमा : प्राकृतिक आपदाओं से फसल को हुए नुकसान की भारपाई हेतु 2 हजार करोड़ रूपये का बजट रखा हैं।
  4. प्राकृतिक खेती : यूनिटी मॉल के माध्यम से प्राकृतिक खेती की उपज को बाजार उपलब्ध करायेगी सरकार।
  5. पशुपालन एंव गोसंवर्धन : सरकार ने पशुपालन एंव गोसंवर्धन आदि के लिए 1 हजार 491 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा हैं। 
  6. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना : सरकार ने मत्स्य पालन के विकास के लिए 97 करोड़ रूपये को बजट में रखा हैं।
  7. प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं का कंप्यूटरीकरण : सरकार ने पैक्स संस्थाओं के कंप्यूटरीकरण के लिए 80 करोड़ रूपये का प्रावधान किया हैं।

यह भी पढ़े : 4 से 8 मार्च के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश

 

यह भी पढ़े : कर्जदार किसानों को मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में दिया तोहफ़ा

 

शेयर करें