हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 19, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा हरियाणा और पंजाब होते हुए हिमाचल प्रदेश तक जा रही है।

एक ट्रफ निचले स्तरों में उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अफगानिस्तान के उत्तरी भागों पर है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तथा ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हुआ।

असम और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई।

कल अधिकतम तापमान गुजरात के आंतरिक हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 40 और 43 डिग्री के दायरे में रहा।

गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति रही।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में एक-दो जगहों पर बर्फबारी भी संभव है।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में छिटपुट बारिश संभव है।

24 घंटे के बाद विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े : गर्मी में लगाई गई मूंग एवं उड़द भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी सरकार

 

यह भी पढ़े : इस योजना के तहत पशुपालन लोन के साथ ही सरकार दे रही है ब्याज अनुदान

 

शेयर करें