हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का 06 नवंबर 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा केरल से गुजरते हुएलक्षद्वीप तक जा रही है और समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

उत्तरी पाकिस्तान पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दक्षिण ओडिशा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई।

दक्षिण असम, मणिपुर और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहा।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पंजाब, दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े : युवाओं को दिया जायेगा माली प्रशिक्षण, करें आवेदन

 

यह भी पढ़े : किसानों को अब इतनी सस्ती मिलेगी खाद

 

शेयर करें