हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का अगस्त 29, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब चल रही है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार पर बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है।

बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में समुद्र तल से 4.5 किमी और 5.8 किमी के बीच चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु के दक्षिणी तट एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से लगभग 3.1 ऊपर फैली हुई है।

एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ आंध्र प्रदेश के तट से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हुई।

शेष पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर आंतरिक कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिमी हिमालय, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में हल्के बारिश हुई और गुजरात, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और मराठवाड़ा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पूर्वी असम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े : गन्ने की ये 3 किस्में रोग व कीट प्रतिरोधी हैं, जिनसे मिलेगा बंपर उत्पादन

 

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर ट्रैक्टर लेने के लिए आवेदन करें

 

शेयर करे